पूर्व मंत्री और भाजपा नेता वैद्यनाथ साहनी के घर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग

0

समस्तीपुर : बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता वैद्यनाथ साहनी पर आज बुधवार की सुबह जानलेवा हमला हुआ। यह हमला समस्तीपुर के मोडवा स्थित गुणाय बसही में उनके घर पर हुआ। इस दौरान करीब 7 की संख्या में आये नकाबपोश अपराधियों ने पूर्व मंत्री के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन पूर्व मंत्री समेत पूरा परिवार दहशतजदा है।

जानकारी के अनुसार राज्य के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता वैद्यनाथ साहनी मोडवा के गुणाय बसही स्थित घर में सुबह नाश्ते की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और फायरिंग करने लगे। हमले में हुए नुकसान की तफसील नहीं मिल पायी है।फायरिंग से सहमे भाजपा नेता ने पुलिस को सूचना दी।

swatva

पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और छानबीन कर रही है। घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। फायरिंग के बाद पूर्व मंत्री समेत पूरा परिवार भी दहशत में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here