प्रियंका गांधी ने सांपों से की मस्ती, गिरिराज ने कसा तंज

0

लखनऊ/रायबरेली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान संपेरों की बस्ती जा पहुंची। वहां उन्होंने सांपों के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान उन्होंने फोटो भी खिचवाया और पत्रकारों को बाइट भी दिया। प्रियंका गांधी की सांपों संग इस मस्ती को बिहार बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने महज नौटंकी करार दिया है।
गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि टूटे हुए दांत वाले सांपों से मस्ती करके प्रियंका गांधी सिर्फ नौटंकी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे और उनकी पार्टी आतंकवादियों जैसे दांत वालें सांपों को देखकर भाग खड़ी होती हैं।

मालूम हो कि प्रियंका गांधी इन दिनों चुनावी प्रचार में काफी ज्यादा व्यस्त हैं लेकिन 2 दिन से वो अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में लोगों से जनसंपर्क कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने सांप पकड़कर मस्ती की।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here