प्रिंस राज बने बिहार लोजपा अध्यक्ष, चंदन सिंह को युवा LJP की कमान

0

पटना : समस्तीपुर से नवनिर्वाचित लोजपा सांसद प्रिस राज के लिए यह दिवाली बेहद खास है। जनता से जहां कल गुरुवार को उन्हें बतौर दिवाली गिफ्ट सांसदी मिली, वहीं अगले दिन शुक्रवार को लोजपा ने उन्हें पार्टी का बिहार अध्यक्ष बना दिया। उनके बड़े भाई और एलजेपी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रिंस राज को बिहार लोजपा का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही नवादा के सांसद और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को युवा लोजपा की कमान सौंपी गई है।

सांसद वीणा सिंह लोजपा महिला विंग की अध्यक्ष

शुक्रवार को पटना में सभी जिलाध्यक्षों, सभी संसदों और पदाधिकारियों की बैठक में चिराग पासवान ने यह निर्णय सुनाया। मौके पर चिराग ने कहा कि प्रिंस राज में लोजपा को संभालने की पूरी काबिलियत है। प्रिंस राज के अलाव सांसद चंदन सिंह को युवा लोजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वैशाली सांसद वीणा सिंह लोजपा की महिला विंग की अध्यक्ष बनाई गई हैं।

swatva

इसके अलवा पार्टी में कई अन्य लोगों को भी नई जिम्मेदारियां दिए जाने की घोषणा की गई है। अशरफ अंसारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस मौके पर प्रिंस राज ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे बखूबी निभाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बड़ी जिम्मेदारी है। अध्यक्ष बनने के साथ ही प्रिंस राज ने सभी जिलाध्यक्षों को फिर से बहाल कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here