प्रदेश अध्य्क्ष बनते ही मदन मोहन झा ने संभाला मोर्चा

0

पटना : कल पूरे दिन बधाइयां और आभार लेने के बाद आज बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्य्क्ष मदन मोहन झा ने अपने आवास से ही कार्यभार संभाल लिया। आज पूरे दिन उनके आवास कौटलिया नगर आशियाना में कांग्रेस नेताओं का आना जाना लगा रहा। मदन मोहन झा ने सभी को साथ लेकर चलने की कवायद में सभी नेताओं की लिस्ट अपने पास मंगवाया।
विश्वनीय सूत्रों से पता चला है 21 सितंबर 2018 के दोपहर में मदन मोहन झा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस के आगामी चुनाव को लेकर तैयारी और बाकी जानकारी मुहैया कराने वाले हैं।
प्रदेश अध्य्क्ष बनने के सवाल पर उन्होंने कहा इसका फैसला पार्टी हाईकमान का है। आगामी चुनाव महागठबंधन में रह कर ही लड़ा जाएगा। राहुल गांधी को उन्होंने सर्वमान्य नेता बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here