पोस्टर विवाद में छात्र जदयू उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

0

पटना : होली के दिन देर शाम को राजधानी पटना में अपराधियों ने छात्र जदयू के उपाध्यक्ष कन्हैया कौशिक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में कन्हैया का दोस्त चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। कन्हैया अपने दो भाईयों के साथ पटेल नगर में किराए के मकान में रहते थे। एक भाई घर चला गया था दो भाई यहीं रह गए थे।

घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर रोड नंबर 5 में घटी। बताया जाता है कि हत्या को पोस्टर पर नाम नहीं छपने के विवाद में अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस सिलसिले में अमरकांत झा और धर्मेद्र को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी कुश फरार है।

swatva

छात्र नेता कन्हैया कौशिक की हत्या के बाद छात्रों में काफी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार कन्हैया और उसके दोस्तों ने होली का बैनर बनवाया था। इसमें सभी दोस्तों का फोटो था। पर जिसने हत्या की उसका पोस्टर नहीं था। पोस्टर में फोटो नहीं होने की वजह से हत्या करने की बात सामने आ रही है। हत्या करने वाला भी पटेल नगर रोड नंबर 5 में रहता है। उसका नाम कुश है।

कन्हैया छात्र जदयू का प्रदेश प्रवक्ता था। वर्ष 2018 के 17 मार्च को एएन कॉलेज का उपाध्यक्ष चुना गया था। अभी छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता बना था। कन्हैया छात्र जीवन में काफी सक्रिय था। पाटलिपुत्र विवि की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज बुलंद करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here