पूर्व चीफ़ जस्टिस उदय प्रताप सिंह का अश्विनी चौबे को समर्थन

0

बक्सर; पूर्व चीफ जस्टिस श्री उदय प्रताप सिंह एवं जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता श्री श्याम लाल कुशवाहा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी अश्विनी चौबे को जीत की शुभकामनाएं दी है। पूर्व चीफ जस्टिस श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है।

देश को एक मजबूत सरकार की आवश्यकता है। जिससे देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके। बक्सर संसदीय क्षेत्र से  अश्विनी कुमार चौबे जी एक अनुभवी परिपक्व नेता है। इन्हें यहां से विजयी प्रदान कर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने सभी का आभार व्यक्त किया। शहर स्थित जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता श्याम लाल कुशवाहा जी के आवास पर आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर  कुशवाहा ने कहा कि 2014 में श्री नरेंद्र मोदी जनता से समर्थन मांग रहे थे। 5 साल में अपने कार्यों की बदौलत आज जनता 2019 में फिर से मोदी को प्रधानमंत्री के बनाने के लिए वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र का समुचित विकास, देश को मजबूत हाथों में सत्ता सौंपने के लिए जरूरी है कि यहां से  अश्विनी कुमार चौबे जी भारी वोटों से विजय लक्ष्य को प्राप्त करें। इसमें हम लोग महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि एनडीए का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है। सभी को साथ लेकर प्रधानमंत्री ने नया भारत बनाया है। नए भारत में आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। नभ, जल व थल तीनों क्षेत्रों में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसरित है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here