फेथई के सहारे जाड़े ने दी बिहार में दस्तक, और बढ़ेगी ठिठुरन

0

पटना : बंगाल की खाड़ी में उठे फेथई तूफान का असर सोमवार को बिहार में भी महसूस किया गया जहां अचानक मौसम ने करवट ली और तापमान दो से पांच डिग्री तक गिर गया। इससे समूचे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। दूसरे शब्दों में फेथई इफेक्ट के बाद जाड़े ने बिहार में पहली दस्तक दे दी है। राजधानी पटना में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पटनावासियों को रोज के मुकाबले ठंड का एहसास अधिक हुआ।
सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 17 डीग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डीग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। सूर्य दिनभर बादलों में छिपा रहा। दिन के लगभग 2 बजे के बाद बहुत थोड़े समय के लिए धूप बादलों से छनकर बाहर आया। मौसम विभग के जानकारों का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को चक्रवाती तूफान फेथाई का असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसके असर से ठंड, कोहरा और धूंध का आम जनजीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

(बीना कुमारी सिंह)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here