फरार अनंत ने वीडियो किया जारी, कहा—जल्द करूंगा सरेंडर!

0

पटना : गिरफ्तारी के डर से फरार हुए मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने रविवार रात एक वीडियो जारी कर कहा कि वो अगले 3 से 4 दिन में कोर्ट के सामने सरेंडर कर देंगे। इसमें अनंत ने कहा कि वो गिरफ्तारी के डर से नहीं भागे हैं। वे अपने एक बीमार दोस्त को देखने के लिए किसी जगह गए हुए हैं।

Image result for अनंत सिंह को गिरफ्तार करने उनके पटना आवास पहुंची थीमालूम हो कि शनिवार रात पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार करने उनके पटना आवास पहुंची थी। लेकिन अनंत सिंह को भनक लग गई तथा वे फरार हो गए। अनंत के पैतृक गांव लदमा के घर से एके-47 और दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

swatva

ताजा जारी वीडियो में अनंत ने अपने घर से एके-47 की बरामदगी को पुलिस की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि वो पिछले 14 वर्षों से अपने पैतृक आवास पर नहीं गए हैं। फिर वहां पर एके-47 छुपा कर रखने का सवाल ही नहीं उठता। वीडियो में अनंत ने बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह पर उन्हें फंसाने के लिए एके-47 प्लांट करवाने का आरोप लगाया। वीडियो में अनंत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए वक्त भी मांगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here