सिर्फ सोना का चम्मच लेकर जन्म लेने वाले लोग लालू से मिलेंगे, कोई दलित नहीं : नीरज

0

पटना: सजायाफ्ता लालू प्रसाद से मिलने रोजाना दर्जन-भर लोग उनके बंगले पर पहुंच रहे हैं। बिहार में चुनाव लड़ने के इच्छुक 200 से ज्यादा लोग रांची जाकर उन्हें बायोडेटा दे चुके हैं। इसी क्रम में विधायक समता देवी लालू दरबार में पहुँची थे। लेकिन, झारखण्ड सरकार द्वारा उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया। इस मसले को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

दलित महिला विधायिका समता देवी को झारखंड में क्वारंटाइन किए जाने पर बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि लालू परिवार की अद्भुत लीला है। झारखंड में सत्ता में इनकी हिस्सेदारी हैं। सत्ता का रसूख देखिए कि इनके परिजन राँची जाते हैं, कानून का उल्लंघन करते हैं तो राजनीति के नव सामंत को क्वारंटाइन नहीं किया गया पर इनके दल की दलित महिला विधायिका समता देवी को क्वारंटाइन किया गया।

swatva

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जुबान खोलिए, बताईए कि कौन सही कौन गलत। सोना का चम्मच लेकर जो जन्म लिया है वो क्वारंटाइन नहीं होगा पर महिला विधायिका दलित है तो क्वारंटाइन होगी। आखिर ये दोहरा मापदंड क्यों?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here