प्रवासी मजदूरों को दिक्कत नहीं हो इसके लिए हेमंत सोरेन ने खुद संभाला मोर्चा

0

हटिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया

रांची: झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि फिलहाल राज्य में लॉकडाउन को लेकर जो व्यवस्था बनी हुई हुई है उसी अनुसार उसका क्रियान्वन होगा। 3 मई के बाद की व्यवस्था कैसे होगी इसको लेकर बाद में दिशा निर्देश जारी किया जायेगा। दिशा निर्देश जारी करने से पहले गृह मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए आदेश का अध्ययन किया जाएगा।

उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हटिया रेलवे स्टेशन पर लॉकडाउन के दौरान देश के अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कही।

swatva

मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों को आने से पहले शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। तथा सभी श्रमिकों को संबंधित जिला पहुंचाने की व्यवस्था का जायजा लिया। स्टेशन की व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि यह पहला जत्था वापसी कर रहा है। जो कमियां दिखेंगे उसका अध्ययन कर अगले जत्थे की वापसी के दौरान दूर कर ली जाएंगी।

तेलंगाना से स्पेशल ट्रेन 1200 से अधिक मजदूरों को लेकर हटिया पहुँची थी। बाहर से आये मजदूरों के स्वागत के लिए खुद मुख्यमंत्री अपने आला अधिकारियों के साथ खड़े रहे तथा उनका बाहर से आने वाले सभी श्रमिकों का फूल देकर स्वागत किया गया। गृह राज्य पहुँचने के बाद सभी मजदूर काफी खुश नजर आ रहे थे। तथा राज्य और केंद्र सरकार का धन्यवाद भी कर रहे थे।

इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश झा समेत सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here