पहला चरण कल, 20 राज्यों के 1279 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

0

पटना : दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का चुनावी समर शुरू हो चूका है। कल से प्रत्याशी चुनावी रणभूमि में उतरेंगे और जनता उनके नाम पर मुहर लगाएगी। 17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होने हैं और इसकी शुरुआत कल से होगी। पहले चरण में देश के विभिन्न राज्यों के 91 सीटों पर 1279 उम्मीदवारों मैदान में है, जिसमें पश्चमी यूपी की 8, बिहार की 4 सीटें भी शामिल है। पहले चरण में 20  राज्यों में मतदान होगा और इसके लिए 1279 प्रत्याशियों के काम पर मतदान होगा। इसमें राष्ट्रीय दलों के 227 और  राज्य स्तरीय  पार्टियों के 125 प्रत्याशी हैं,  559 निर्दलीय और 368 गैर-पंजीकृत राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी हैं। इन 91 सीटों में पिछली लोकसभा में 29 सीटें भाजपा, 5 कांग्रेस, 2 शिवसेना, 1 लोजपा, 1 एनसीपी, 4 बीजद और 2 तृणमूल ने अपनी झोली में डाला, जबकि 16 सीटें टीडीपी, 11 टीआरएस और 9 वाईएसआरसीपी नें संयुक्त आंध्रप्रदेश से जीत दर्ज की थी।

उत्तर प्रदेश के 80 सीटों में से 8 से शुरुआत

swatva

पहले चरण में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, कैराना, मुज्जफरपुर, बिजनौर, मरेठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में मतदान होगा। इन 8 सीटों के लिए कुल 96 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे, जिनमें 20 प्रत्याशी निर्दलीय हैं।पिछले लोकसभा चुनाव में 122 उम्मीदवारों ने इन 8 सीटों के लिए अपनी किस्मत आजमाई थी पर ये आठो सीट भाजपा के खाते में गई  थी। इन 8 सीटों पर कुल 1.50 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 82.84 लाख पुरूष, 68.39 लाख महिला और 1014 ट्रांसजेंडर हैं। कल के मतदान के लिए यूपी में 16,581 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।

बिहार के 40 सीटों में से 4 से शुरुआत

पहले  चरण में बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई सीट पर मतदान होने हैं। इन 4 सीटों के लिए कुल 44 प्रत्याशी मैदान में होंगे। इन सीटों पर कुल 70,37,966 मतदाता हैं  जिनमें 36,83,885 पुरुष हैं जबकि 33,35,809 महिला मतदाता हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में इन 4 सीटों में से 3 सीटें भाजपा और 1 लोजपा के खाते में गई  थी।

केंद्रीय मंत्रियों के नाम पर भी कल लगेगी मुहर

नितिन गडकरी ,महेश शर्मा, वीके सिंह, किरण रिजिजु,सत्यपाल सिंह, हंसराज अहीर और अजय टम्टा जैसे केंद्रीय मंत्रियो के नाम पर भी कल मतदान होने हैं। कल का मतदान इनके 17वीं लोकसभा की सदस्यता सुनिश्चित करता है या नहीं , यह जल्द देखने को मिलेगा।

पहले चरण में किन किन राज्यों में कितनी सीटों पर होगा मतदान?

 

राज्यों के नाम                  सीटों की संख्या

आंध्र प्रदेश                          17

उत्तर प्रदेश                        08

तेलंगाना                            07

उत्तराखंड                           05

मेघालय                             02

अरुणाचल प्रदेश                     02

लक्षद्वीप                            01

बिहार                                 04

महाराष्ट्र                              07

पश्चिम बंगाल                         02

छत्तीसगढ़                            01

जम्मू कश्मीर                          02

ओडिशा                               04

अंडमाण्ड व निकोबार                01

असम                                05

त्रिपुरा                                01

मणिपुर                               01

सिक्किम                              01

नागालैंड                               01

मिजोरम                               01

सुचित कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here