पटना में हुआ जलजमाव तो नपेंगे अधिकारी – नितिन नवीन

0

पटना : बिहार सरकार लाख दावा कर ले कि राजधानी पटना में जलजमाव नहीं होगा, लेकिन हर बार यह दावा फेल होता है। शुक्रवार की रात महज दो घंटे की बारिश में पटना नगर निगम के जल निकासी के दावों की पोल खुल गई। जिसे लेकर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि जलजमाव में जो भी अधिकारी दोषी होंगे, उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि नगर विकास विभाग, बुडको, पथ निर्माण के साथ नगर निगम तालमेल बनाकर कार्य कर रही है। 99% शहर के पानी का निकासी हो चुका है। कुछ जगह निचले इलाके में पानी लगा है, उसे भी निकालने की कवायद जारी है।

swatva

नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष का काम है सिर्फ आरोप लगाना। जलजमाव से निपटने की हमारी तैयारी पूर्ण है। हालांकि जो जल जमाव हुआ वो महज 3 से 4 घंटे में नालों से पानी निकल गया है। मंत्री ने कहा कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई होगी।

मालूम हो कि शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद पटना के वीआईपी इलाकों से लेकर आम इलाकों तक जलजमाव देखने को मिला। राजधानी पटना के जीपीओ से लेकर उप मुख्यमंत्री के आवास में भी जलजमाव देखा गया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here