गया भाजपा अध्यक्ष ने दिया कांग्रेस कार्यालय पर धरना

0

गया : भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकताओं ने राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिला भाजपा अध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राफेल के मुद्दे पर पूरे देश को गुमराह करने का काम किया है। देश की सेना का अपमान किया है। राफेल को जिस तरह कांग्रेस ने मुद्दा बनाया उससे यह साबित हो गया कि यह लोग अपने लाभ के लिए देश के सम्मान और सुरक्षा से भी सौदा कर लेंगे। धरना देनेवालों में महामंत्री प्रशांत कुमार, गोपाल यादव, राजेश चौधरी, राजेश कुमार आदी लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here