नित्यानंद राय, सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

0

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक ट्वीट करके कहा कि अब कांग्रेस कभी सत्ता में वापस नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि कॉग्रेस शुरू से ही एक समुदाय विशेष का वोट हासिल करने के लिए हर कुकर्म करती रही है। यहां तक कि कांग्रेस ने सबसे सहिष्णु और शांत कहे जानेवाले हिंदुओ को बदनाम करने के लिए उसे आतंकवाद से जोड़ा था। हिन्दू आतंकवाद शब्द गढ़ने का काम कांग्रेस ने ही किया था। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने इतने पाप किए हैं, इतने कुकर्म किए हैं, की उसकी सारी जानकारी लोगों तक पहुंच रही है।

वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने महागठबंधन को महमिलावट का नाम दिया है और कहा है कि महागठबंधन में इतनी खिचड़ी पक रही है कि आनेवाले दिनों में भगदड़ की पूरी-पूरी संभावना बनी हुई है। नित्यानंद राय ने कहा कि इस महमिलावट में कब कौन भाग जाएगा, किसी को पता नहीं। कौन सा घटक दल कब क्या बयान देदे कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की हार तय है और ये हार ऐतिहासिक होने जा रही है। कोई एक या दो जगह नहीं बल्कि बिहार के सभी 40 सीट पर उनकी हार होने जा रही है आगे उन्होंने कहा कि महमिलावट पार्टी जिस तरह का घोल बिहार में घोलना चाहती है वो घुल नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का एजेंडा बिल्कुल साफ है और उसमें कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है।  उनके एजेंडे में ज्यादा से ज्यादा जनता को लूटना, जनता को धोखा देना प्रमुख रूप से है। भ्रष्टाचार करके अकूत सम्पति इकट्ठा करना और देश और समाज की चिंता न करना भी उनके एजेंडे में सबसे ऊपर है।

swatva

मधुकर योगेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here