निगम कर्मी अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर गए

0

छपरा : छपरा नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मी व अन्य कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले नगर निगम कर्मचारी आज से हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल के कारण आज से किसी भी वार्ड में कचड़े का उठाव नहीं होगा। इस कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हड़ताल कर्मियों की कई मांगे हैं जिसमें सातवां वेतन देने की मांग, सफाई में लगे कर्मियों को स्थाई करने, सेवानिवृत्त कर्मियों को आजीवन पेंशन देने के साथ ही सफाई कर्मियों को कम से कम 18000 न्यूनतम मासिक वेतन देने की मांग प्रमुख हैं। हड़ताल कर्मियों की एक खास मांग यह है कि सड़क के किनारे सफाई में लगे एनजीओ को हटाया जाए। कर्मियों ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन पिछले 4 महीनों से नहीं मिला है जिसके कारण जीवन यापन में समस्या आ रही है। छपरा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि आज से सफाई कर्मियों के साथ निगम कार्यालय के भी कर्मियों की हड़ताल रहेगी। इस अवसर पर नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर हड़ताल की शुरुआत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here