नवादा में शराब पीते चिकित्सा पदाधिकारी गिरफ्तार

0

नवादा : बिहार में अधिकारियों के शराब पीने का वीडियो लगातार जारी हो रहा है कभी पुलिस के अधिकारी का तो कभी किसी शिक्षक का ताज़ा मामला नवादा का। जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी को शराब पीते गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार चिकित्सा पदाधिकारी पीएचसी के अपने दफ्तर में शराब का सेवन कर रहे थे।

किसी ने पुलिस को इसकी सूचना उपलब्ध करा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सा पदाधिकारी को गिरफ्तार कर शराब पीने की जाँच की जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है।

swatva

स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जानकारी मिली थी कि चिकित्सा पदाधिकारी अपने 2-3 साथियों के साथ मिलकर शराब पी रहे हैं। सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की तो चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक प्रसाद पकड़े गए, शेष वहां से फरार होने में सफल रहे।

हालांकि अस्पताल में शराब नहीं मिली है। लेकिन चिकित्सक नशे की हालत में थे। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में नशे में होने की पुष्टि हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here