नवादा में मिले कोरोना के दो संदिग्ध मरीज

0

नवादा : जिले के सिरदला में कोरोना के दो संदिग्ध मरीज मिले है। मरीजों को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दोनों मरीजों की यात्रा इतिहास देखाया जाए तो एक मरीज जिले के पकरीबरावां प्रखंड का है, जो सूरत में कपड़ा मिल में काम करता था और दूसरा सिरदला प्रखंड का है, जो केरल में होटल में काम किया करता था।

सिविल सर्जन डॉ. विमल प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज, नालंदा रेफर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि विदेश से नवादा जिले में आने वाले 19 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।

swatva

कोरोना वायरस से विश्व के कई देश प्रभावित है। चाइना के वुहान से उत्पन्न हुआ यह वायरस आज विश्व के कई देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। पूरे विश्व में अभी तक लगभग 8 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

worldometer.com के अनुसार दुनिया भर में 2,46,577 के मरीज मिले है और अभी तक 10,050 हजार मौते हो चुकी है। 88,486 हजार मरीज रिकवर हो चुके है।

चाइना में अभी तक 3,248 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में अभी तक इस वायरस के कारण सबसे ज्यादा 3,405 मौते हो चुकी है। भारत में फ़िलहाल कोरोना वायरस के 206 मरीजों की पुष्टि हुई है। इस वायरस के कारण कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here