नवादा में चार मुखिया की कभी भी जा सकती है कुर्सी

0

नवादा : जिले के चार मुखिया की कुर्सी कभी भी जा सकती है। चार में से तीन महिला मुखिया हैं जिनमें से एक पूर्व मंत्री स्व आदित्य सिंह की पत्नी हैं। पंचायती राज विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होते ही चारों पंचायत मुखिया विहीन हो जाएंगे। फिलहाल इन चारों पंचायतों का प्रभार उप मुखिया को सौंपा गया है।
क्या है इन मुखिया पर आरोप
अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत की मुखिया शाहिमा खातून, नरहट प्रखंड मुख्यालय की मुखिया उर्मिला देवी, नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के ओङो पंचायत की मुखिया मितना देवी व हंडिया पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की राशि अपने स्तर से मनमाने तरीके से खर्च करने का आरोप है। संबंधित मुखिया के विरुद्ध डीएम कौशल कुमार के आदेश पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उनके अधिकार पर रोक लगाकर उप मुखिया को प्रभार सौंपा गया है।
सभी चार आरोपी मुखिया को पंचायती राज अधिनियम की धारा 18(5) के तहत पदमुक्त करने की अनुशंसा की गयी है। अनुशंसा के आलोक में विभाग ने उन्हें पदमुक्त करने का निर्णय लिया है। समाहर्ता के अनुसार जल्द ही आदेश की प्रति संबंधित मुखिया को उपलब्ध करा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here