नरेंद्र मोदी के 70 वर्षीय मंत्री ने क्यों लगाई 20 फीट की ऊंचाई से छलांग?

0

पटना/नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार के 70 वर्षीय मंत्री ने जब 20 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई तो सभी दांतों तले अंगुलियां दबाने लगे। योग से लेकर स्वच्छता अभियान तक, नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए उनकी सरकार के नेता कुछ भी कर गुजरने के लिए कितने तैयार और तत्पर हैं, इसकी बानगी हमें आज केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत के ट्वीटर अकाउंट पर देखने को मिली। उनके अकाउंट पर मंत्री की एक तस्वीर दिखी जिसमें वे एक स्वीमींग पुल में छलांग लगाते दिख रहे हैं।

swatva

श्री गहलोत ने प्रधानमंत्री के ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ अभियान को सफल बनाने के लिए 70 साल की उम्र में स्वीमिंग करके लोगों का दिल जीत लिया। इससे संबंधित श्री गहलोत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल काफी वायरल हो रहा है। वीडियो गहलोत ने ही अपने ट्वीटर पर शेयर किया है। इसमें यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि 70 वर्षीय गहलोत हमउम्र लोगों के लिए एक नजीर पेश कर रहे हैं। मालूम हो कि श्री गहलोत
मोदी सरकार में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हैं। 70 वर्षीय केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की अपने प्रधानमंत्री के प्रति प्रतिबद्धता देखिए कि वे 20 फीट की ऊंचाई से स्वीमिंग पुल में कूद गए। केंद्रीय मंत्री गहलोत के इस ट्वीट को केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी शेयर किया है और उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here