नालंदा लोजपा जिलाध्यक्ष का बेटा निकला बैंक लुटेरा, रांची से दबोचा गया

0

बिहारशरीफ : नालंदा के लोजपा जिलाध्यक्ष राजू पासवान के बेटे शशि पासवान को पुलिस ने बैंक लूट में गिरफ्तार किया है। नालंदा पुलिस ने शशि पासवान समेत दो अपराधियों को झारखंड में रांची के बरियातु से गिरफ्तार किया है। शशि पासवान राजगीर और एकंगरसराय बैंक लूट कांड मामले में फरार चल रहा था। पहले भी एक अन्य बैंक लूट कांड में उसे पकड़ा गया था।

जानकारी के अनुसार राजगीर थाना क्षेत्र के पिलखी स्थित देना बैंक में चार माह पूर्व ढाई लाख रुपए की लूट हुई थी। इसी कांड में पुलिस ने लोजप जिलाध्यक्ष के बेटे को दबोचा है। शशि पासवान पूर्व में भी सोहसराय स्थित केनरा बैंक लूटकांड में शामिल था। तब बैंक से 36 लाख रुपए लूटे गए थे और उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। लेकिन उस कांड में वह जमानत पर बाहर आ गया और फिर देना बैंक में लूट को अंजाम देकर फरार था।

swatva

इससे पहले एकंगरसराय, लहेरी में भी हुई बैंक लूट की घटनाओं में उसका नाम सामने आया था। दूसरा गिरफ्तार बैंक लुटेरा बिहारशरीफ के प्रभात कुमार सिंह का पुत्र गोल्डी है, जो शशि का दाहिना हाथ बताया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here