नहीं रहे बेरमो विधायक और झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता राजेंद्र सिंह

0

रांची : कांग्रेस के दिग्गज नेता और झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके बेरमो के विधायक राजेंद्र सिंह का आज रविवार को निधन हो गया। चेस्ट संक्रमण से गंभीर रूप से बीमार होने के बाद उन्हें पिछले महीने रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री की पहल पर उन्हें ईलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। वहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

राजेंद्र सिंह बेरमो विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रह चुके थे। उनकी पहचान एक मजदूर नेता की थी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे के साथ एक मजदूर नेता के तौर पर उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। राजेंद्र सिंह कांग्रेस के मजदूर संगठन इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री भी रह चुके थे।

swatva

राजेंद्र सिंह के निधन पर बिहार के कांग्रेस नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। इंटक के नेता चंद्रप्रकाश सिंह और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि जमीन से जुड़े किसी नेता के बारे में यदि हमें जानना होता था तो हम राजेंद्र सिंह से मिलते थे। कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा उनके निधन से जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति मुश्किल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here