मुंगेर में राजद नेता गिरफ्तार, कहा—आरोप बेबुनियाद

0

मुंगेर : राजद नेता और मुंगेर नगर निगम के उपमहापौर सुनील राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले के कासिम बजार थाना कांड संख्या 159/18 के ममाले में उनको गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उप महापौर ने लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियों के इशारे पर जान बूझकर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि कासिम बजार थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 के महद्दीपुर में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी हुई। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा कासिम बजार थाना में मामला दर्ज किया। जिसमे पुलिस ने उप महापौर सुनील राय को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं उपमहापौर सुनील राय का कहना है जिस मामले को लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है वो मामला बेबुनियाद है। इससे पहले वे पुलिस प्रशासन आदि से मिलते थे, लेकिन चुनाव में विपक्षी पार्टी के लोगों ने मुझे फ़ंसाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर जेल में बंद करवा दिया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here