मुंगेर भाजपा अजा/जजा अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या

0

मुंगेर : लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार की सुबह मुंगेर जिला भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति अध्यक्ष दिनेश कोड़ा का गला रेता शव मिलने से सनसनी फैल गई। दिनेश कोड़ा धरहरा प्रखंड के सतघरवा निवासी भरगू कोड़ा का पुत्र था। उसके शव के पास नक्सली पर्चा भी मिला है जिसमें उसपर संगठन के नाम पर लेवी वसूलने, पुलिस की मुखबिरी करने आदि के आरोप लगाए गए हैं। भाजपा नेता की हत्या तेज धारदार हथियार से गला रेत कर की गई है।

शव के पास नक्सली पर्चा मिला, एसपी जांच में जुटे

भाजपा नेता का शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर सतघरवा जलाशय के पास घनी झाड़ियों से बरामद किया गया। बताया जाता है कि टिल्लाटांड गांव के समीप ही हत्या की गई और उसे जंगलों में ठिकाने लगा दिया गया। पुलिस को वहां पर खून एवं हाथापाई के निशान मिले। मौके से दिनेश का क्षतिग्रस्त मोबाइल व कुछ दूरी पर खड़ी बाइक मिली है।

swatva

दिनेश कोड़ा पूर्व में नक्सली संगठन में शामिल था। बाद में वह समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सामाजिक जीवन का निर्वाह कर रहा था। हालांकि मृतक की बहन मूर्ति देवी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर टिल्लाटांड के कुछ लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी और गुमराह करने के लिए पर्चा फेंककर नक्सली घटना का रूप देने का प्रयास किया है। मुंगेर एसपी ने बताया कि यह जांच का विषय है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here