मिशन नमो रिपीट वेब पोर्टल और एप्प का लोकार्पण

0

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना बेहद जरूरी हो गया है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। लेकिन विकास कार्यों की जो सूचना लोगों तक पहुंचनी चाहिए वह नहीं हो पा रहा है। आज पटना के एएन सिन्हा इंस्टिट्यूट में बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने मिशन नमो रिपीट वेब पोर्टल लॉन्च करते हुए ये बातें कही। राज्य के कृषि मंत्री ने बताया कि जिस तरह का परफॉर्मेंस नरेंद्र मोदी जी की सरकार दिखा रही है। इससे उनके 2019 के चुनाव जीतने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं।
मिशन नमो रिपीट के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अजय प्रकाश ने कहा कि आज नमो ऐप्प को भी लांच किया जा रहा है। प्ले स्टोर में जाकर इस ऐप्प को डाऊनलोड किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को फिर से विश्वगुरु बनाना चाहते हैं। पिछले चार वर्षों में उनके कार्यों को देखने पर लगता है कि वो भारत के विकास को लेकर बहुत ही ज्यादा गंभीर हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, ओड़ीसा जैसे गरीब राज्यों के विकास के लिए मोदी जी प्रतिबद्ध हैं। यदि हमें विकसित भारत बनाना है तो उनका प्रधानमंत्री बना रहना जरूरी है। 2019 में जो लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है वो भारत के भाग्य का फैसला करनेवाला होगा। डॉ अजय प्रकाश ने ये भी बताया कि नरेंद्र मोदी की सरकार विकास की कई योजना बनाई है। जिसको गरीबों तक पहुंचना भी आवश्यक है। मीडिया में पॉलिटिकल बयानबाज़ी ज्यादा दिखाई जाती है। इसके चलते उनके द्वारा किए गए बहुत सारे कामों पर लोगों का ध्यान नहीं जा पाता है। अतः इस पोर्टल और ऐप्प के माध्यम से सारी खबरों और सूचनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ मनोज ने बताया कि यह बहुत ही सकारात्मक कदम है और निश्चित तौर से नमो के कार्य अंतिम व्यक्ति तक जयेंगे।

मानस दुबे

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here