जनादेश का बलात्कार किया गया और उसी की पैदाइश हैं नीतीश कुमार- जगदानंद सिंह

0

पटना: मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार आज सातवीं बार शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके हैं। फिलहाल भाजपा के दोनों नेता प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

इस बीच संयमित व सभ्य भाषा की राजनीति करने वाले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि नीतीश कुमार भाजपा की गोद में पलने वाले नीतीश कुमार धोखाधड़ी से मुख्यमंत्री बन जाते थे। लेकिन, इस बार तो मुख्यमंत्री हैं ही नहीं। भाजपा ने जो बलात्कार पूरी बिहार की जनता और मतदाताओं के साथ किया है, डकैती जनादेश का किया है, उसी की पैदाइश हैं नीतीश कुमार।

swatva

जगदानंद सिंह के इस बयान पर पलटवार करते हुए जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि 5245 फिरौती के लिए अपहरण करने वाले के राजनीतिक सरगना एवं अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के आरोपी को निजी सहायक रखने वाले 420 के आरोपी तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव में राजनीति का अपहरण करने के ख्वाईशमंद थे।

विदित हो कि इससे पहले राजद ने शपथग्रहण समारोह का बायकॉट करते हुए कहा कि राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करती है। बदलाव का जनादेश NDA के विरुद्ध है। जनादेश को ‘शासनादेश’ से बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों, किसानो, संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है।NDA के फर्ज़ीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here