महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चह्वाण कोरोना पॉजिटिव, नांदेड़ से मुंबई लाए गए

0

नयी दिल्ली : भारत में महाराष्ट्र लगातार कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां लगभग कम्यूनिटी संक्रमण का आलम बन चुका है और वायरस अब आम से लेकर खास लोगों को भी चपेट में लेने लगा है। कोरोना ने यहां अपने ताजा शिकार के तौर पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और मौजूदा सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण को अपनी चपेट में ले लिया है। खबर है कि श्री चह्वाण कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महारष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की सेहत पिछले कुछ दिनों से ठीक नही थी। इसके बाद कल रात को उनका कोरोना जांच कराया गया जो पॉजिटिव आया है। कहा जा रहा है कि अशोक चव्हाण फिलहाल नांदेड़ में है और उन्हें इलाजे के लिए मुंबई शिफ्ट करने की तैयरी चल रही है।

swatva

विदित हो कि देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या देश के कुल संक्रमितों की करीब—करीब आधी है। यानी राज्य में अकेले 50 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं और यह संख्या रोजाना जबर्दस्त रफ्तार से बढ़ रहे हैं। यहां मौत का आंकड़ा भी 2000 के करीब पहुंच गया है जो पूरे देश के मौत के आंकड़ों का लगभग आधा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here