महाराजगंज में मनोज तिवारी ने सिग्रीवाल के लिए मांगा वोट

0

सारण : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और मशहूर भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने आज महाराजगंज में पार्टी प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के लिए लोगों से वोट मांगा। चुनाव प्रचार के दौरान यहां पहुंचे मनोज तिवारी ने जिले के कोपा थाना क्षेत्र के कोपा उच्च विद्यालय प्रांगण में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। आज हम आप लोगों के बीच भारतीय जनता पार्टी के चौकीदार को दोबारा देश का प्रधान सेवक बनाने के लिए अपील करने आये हैं। आप इसके लिए कमल का बटन जरूर दबाएं। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी के उम्मीदवार जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की प्रशंसा करते हुए अपने मॉरीशस यात्रा का वर्णन किया जहां वह भारत सरकार के द्वारा बिहार सरकार के नेतृत्व में मॉरीशस यात्रा पर कलाकारों की टोली तथा भोजपुरी समाज के विद्वानों के साथ गए थे। तब उनके साथ बिहार सरकार के तत्कालीन कला एवं संस्कृति मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी मॉरीशस गए थे। वहां की धरती पर एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सभी नेतागणों के चले जाने के बाद कलाकारों के लिए बस की सेवा को देखते हुए सिग्रीवाल ने मैनेजमेंट से कलाकारों हेतु भी गाड़ी की मांग की थी। जब तक गाड़ी नहीं मिली, तब तक मंत्री सिग्रीवाल कलाकारों के साथ डटे रहे। इसी दरमियान सिग्रीवाल ने मनोज तिवारी से सामाजिक सेवा में आने की अपील की। आज मनोज तिवारी दिल्ली के सांसद व दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित हैं। वहीं उन्होंने मंच पर बैठे जदयू तथा लोजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व नेताओं तथा रैली में उपस्थित दर्शकों से भारतीय जनता पार्टी को जिताने तथा देश को एक मजबूत चौकीदार के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा चुने जाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here