महाचंद्र व कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने थामा कमल

0

पटना : लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को एक और झटका लगा। भाजपा कार्यालय में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के महाचंद्र प्रसाद सिंह और कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने महागठबंधन के घटक दल से भाजपा में शामिल हुए नेताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि ये विपक्ष अविकसित मानसिकता वाली है। ये हमारे भगौड़ा अधिनियम कानून, जीएसटी और अन्य नीतियों की निंदा कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि भाजपा की ओर से संकल्प पत्र में 2022 में जब 75 साल पूरे होंगे तो लॉगिन के 75 जरूरतों को पूरा करने को संकल्पित है। हमारे पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने भाजपा को और भी मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया जिससे सरकार बनाने के बाद हम कार्यों के लिए संकल्पित होंगे।

मिलन समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार का भ्रमण करते हुए इतना तो कह सकता हूं कि 2014 में भी वैसी लहर नहीं थी, जैसी अभी है। सारे आकलन धरे-के-धरे रह जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी के चौकीदार चोर है के बयान पर कहा कि उनकी हालत उस पॉकेटमार के जैसी है जो भींड़ में घुस खुद चोरी कर के चोर-चोर चिल्लाने लगता है। इस मौके पर उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि इनके आजाने से पार्टी और भी मजबूत स्थिति में हो गई है। उनके कार्यकर्ताओं के आ जाने से एनडीए बिहार में लोकसभा चुनाव में पूर्ण रूप से जीत हासिल करेगी। वहीं हम छोड़ भाजपा में शामिल हुए महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि वो एनडीए में पहले भी थे, लेकिन रातोरात महागठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने मांझी पर छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके सारे नेता हम से अलग हो गए जिसे हमने खड़ा किया था। महराजगंज से लोकसभा उम्मीदवार बनाये जाने की उम्मीद में था लेकिन महागठबंधन महामिलावटी गठबंधन हैं जो खरीद-फ़रोख़्त कर टिकट बांट रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पिछड़े तबके से आने वाले व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया गया, फिर भी वो एनडीए के नहीं रह सके तो लोगों के क्या होंगे। उन्होंने सवर्ण आरक्षण, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यों की सराहना कर एनडीए के काम को अभूतपूर्व बताया।

swatva

कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी किस ओर जा  रही है। बालाकोट हमले पर सेना के ऊपर भी सवाल उठा रही है जो हमारी विचारधारा से बिल्कुल परे है। एक महीने पहले ही कांग्रेस छोड़ दिया था अब देशहित में भाजपा की ओर से काम करेंगे।

इस दौरान हम के महाचंद्र प्रसाद सिंह और कांग्रेस के विनोद शर्मा के साथ अन्य नेता और कार्यकर्ता ने भी सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के भतीजे विजय कुशवाहा और उनकी पत्नी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उपेंद्र सिंह, संतीश मांझी, महेश मालाकार, प्रकाश मालाकार, राम बिहारी राम, पूनम देवी, कामिनी मोहन, राहुल सिंह, राजेश भट्ट, दिवाकर भारतीय भी शामिल हुए।

सत्यम दुबे/सूचित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here