मदन मोहन झा को सौंपी गई बिहार कांग्रेस की कमान

0

पटना : आज तड़के कांग्रेस ने अपने बिहार प्रदेश अध्य्क्ष की नियुक्ति कर दी। बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता मदन मोहन झा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिहार कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि यह फैसला आलाकमान ने लिया है। पुराने अध्य्क्ष ककौब कादरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
माना जा रहा है कि देश में स्वर्ण आरक्षण की उठ रही बातों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने यह दांव खेला है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस की रणनीति स्वर्ण वोटों को अपनी तरफ करने की है।
मिथिलांचल से आने वाले मदन मोहन झा अभी वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं। महागठबंधन के समय वह मंत्री पद पर भी थे। मदन मोहन झा हमेशा से गांधी परिवार के वफादार रहे हैं। बिहार कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सेसिल शाह ने कहा कि फैसले का स्वागत है। पार्टी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। एक और निर्णय में चुनाव प्रचार कमेटी का चेयरमैन डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here