लोजपा में शामिल होंगे रामकृपाल के पुत्र, फतुहा सीट पर दावेदारी!

0

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र से भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा में शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसारअभिमन्यु यादव 27 मार्च को लोजपा अध्यक्ष और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान के समक्ष पटना में लोजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

हाल में चिराग के बिहार फर्स्ट अभियान में अभिमन्यु ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया था। बेटे के लोजपा में जाने की बात पर भाजपा सांसद रामकृपाल ने कहा कि राजनीति में हर कोई स्वतंत्र है। अभिमन्यु बालिग है और यदि उसने ऐसा सोचा है तो यह उसका अपना निर्णय है।

swatva

बताया जाता है कि अभिमन्यु यादव ने ‘टीम अभिमन्यु’ नाम से संस्था बना रखी है। इसके माध्यम से वे पटना के ग्रामीण इलाकों में सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते रहे हैं। ऐसे में अभिमन्यु की लोजपा से निकटता को विधानसभा चुनाव में फतुहा सीट से दावेदारी के संदर्भ में देखा जा रहा है।

विदित हो कि राजधानी के आसपास के ग्रामीण इलाकों में यादव बहुल क्षेत्रों में रामकृपाल का अच्छा प्रभाव है। ऐसे में माना जा रहा है कि रामकृपाल ने ही लोजपा के रास्ते अपने बेटे के लिए राजनीति का लांचपैड तैयार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here