लालू ने पकड़ लिया बिस्तर, गठिया से रहे जूझ

0

रांची/पटना : रांची स्थित रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू यादव अब बेड—रिड्डन हो गए हैं। यानी उनके लिए बिस्तर से उठना और चलना-फिरना काफी कठिन हो गया है। आर्थराइटिस के कारण होने वाले असहनीय घुटने के दर्द ने उन्हें बिस्तर तक सीमित कर दिया है।

लालू का रिम्स में इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि वे गठिया के कारण घुटने का दर्द बढ़ गया है। इसलिए वे चल—फिर नहीं रहे हैं। लालू यादव अभी भी हृदय की अनियंत्रित गति की समस्या से दो—चार हैं। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी दिनचर्या भी ठीक नहीं चल रही है। वे देर से सोकर उठते हैं और नाश्ता-भोजन भी देर से कर रहे हैं। मालूम हो कि लालू यादव को शुगर के साथ-साथ 11 अन्य बीमारियां हैं। चारा घोटाला में सजा काट रहे लालू यादव को तबीयत खराब होने के बाद पिछले साल रांची के होटवार जेल से रिम्स शिफ्ट कराया गया था।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here