लालू की नई टीम घोषित, 75 % पदों पर MY

0

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। अब तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रही राबड़ी देवी को लालू प्रसाद यादव ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही लालू यादव अपने पुराने साथे रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी को भी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

मुस्लिम यादव समीकरण का ध्यान रखते हुए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक बार फिर कमरे आलम को पार्टी के प्रधान महासचिव बनाया है। वहीं राज्यसभा सांसद अशफाक करीम को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जयप्रकाश नारायण यादव, कांति सिंह, विद्यासागर निषाद, ललित यादव, भोला यादव, रणविजय सिंह तथा सर्वजीत पासवान को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

swatva

राजद ने इस बार छह राष्ट्रीय सचिव नियुक्त की है। जिसमें 4 बिहार के बाहर से हैं। राष्ट्रीय सचिव के रूप में सांसद कुमकुम राय, पेशे से अधिवक्ता तथा उत्तरप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले नसीम खान, विधायक रविंद्र सिंह, संजय कुमार(दिल्ली), अजय आनंद (केरल) और विजय सुरेश कंडारे (महाराष्ट्र) को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

परिवारवाद की परंपरा का निर्वहन करते हुए राजद ने तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव व मीसा भारती को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। वहीँ लालू अपने भरोसेमंद साथी अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रेमचंद गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वं, प्रवक्ता तथा राज्यसभा सांसद मनोज झा, बुलो मंडल, दागी शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब समेत 37 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here