कुछ लोगों के लिए सत्ता फायदा का सौदा हमारे लिए सेवा : नीतीश कुमार

0
file photo

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही झूठ की राजनीति करती रही है। देश की आज़ादी के बाद से ही कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन किसी भी समस्या को ठीक ढंग से एड्रेस नहीं किया। राजीव रंजन ने कहा कि समूचा शासनतंत्र कांग्रेस के पास था, देश की जनता और पर्याप्त बहुमत भी कांग्रेस के पास था। फिर भी जो समस्या देश के आज़ादी के वक़्त थी वो समस्या आज भी खत्म नहीं हुई है। ये अपने आप कांग्रेस के कारगुजारियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार सत्ता में आती रही और बार-बार उसे देश मे फैली गरीबी, अशिक्षा, कुपोषण, किसानों की समस्या को दूर करने के मौके मिलते रहे। लेकिन कांग्रेस को तो जनता से झूठे वादे करने में और यहां की जनता को धोखा देने में मज़ा आता रहा। राजीव रंजन ने सवाल करते हुए कहा कि आखिर क्या वजह है कि कांग्रेस के द्वारा खुद शुरू किए गए योजना जैसे मनरेगा, इंदिरा आवास योजना, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना को आज तक पूरी नहीं कर पाई और इन योजनाओं में भ्रष्टाचार का इतना बोलबाला होता था कि सही व्यक्ति तक उसका लाभ नहीं पहुंच पाता था। उन्होंने कहा कि बिचौलिए औऱ दलाल संस्कृति भी कांग्रेस की ही देन है। देश के भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस देश मे गरीबो के लिए योजना चलाएगी। ये शायद कांग्रेस देश की जनता को झूठे ख्वाब दिखाकर उन्हें एक बार फिर से गुमराह करना चाहती है।

मधुकर योगेश

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here