किसानों—मजदूरों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे : अरुण कुमार

0

पटना : राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज एनडीए के घटक रालोसपा से अलग होकर समता पार्टी सेकुलर बनाने वाले सांसद अरुण कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। समता पार्टी सेकुलर के अध्यक्ष सांसद अरुण कुमार आज पार्टी द्वारा आयोजित किसान बचाओ मजदूर बचाओ रैली में भाग ले रहे थे। इस रैली में बिहार के कोने—कोने से पार्टी के कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष आये हुए थे। सांसद अरुण कुमार ने कहा कि हरित क्रांति के बाद किसान संपन्न हुए, लेकिन बाद के दिनों में किसानों की हालत बद से बदतर होती चली गई। उन्होंने यह भी बताया कि भारत किसानों का देश है। 80 प्रतिशत लोग किसान हैं और इस रैली का उदृेश्य किसानों—मज़दूरों की बात को सत्ता प्रतिष्ठान में बैठे लोगों तक पहुंचाना है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रशीद हारून ने बताया कि रैली के नाम से ही इसका उदृेश्य का पता चल जाता हैं हमारी मंशा राजनितिक नहीं है। हम दबे—कुचले लोगों की आवाज़ सत्ता तक पहुंचाना चाहते हैं।
मानस द्विवेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here