कायस्थ और कुशवाहा भाजपा से नाराज, पटना में लगे पोस्टर

0

पटना : एक अनार, सौ बीमार। बिहार बीजेपी को इसी एक जुमले ने पशोपेश में डाल दिया है। राज्यसभा के लिए पार्टी को केवल एक सीट कन्फर्म मिली जिसपर उसने सीपी ठाकुर के बेटे को टिकट दिया। अब आरके सिन्हा का कायस्थ समाज और कुशवाहा समाज भाजपा से अपनी जाति को प्रतिनिधित्व नहीं दिये जाने को लेकर नाराज है। कुशवाहा समाज के लोगों ने तो पटना में जगह—जगह बजाप्ता पोस्टरिंग कर भाजपा को आगामी चुनावों में सबक सिखाने की धमकी तक दे डाली।

भाजपा की ओर से राज्यसभा में कुशवाहा समाज को प्रत्याशी नहीं बनाने को मुद्दा बनाते हुए आज शुक्रवार को पटना के विभिन्न चौक-चौराहों पर होर्डिंग लगाया गया है। इसमें लिखा गया है इस अपमान का बदला विधानसभा चुनाव में लेकर रहेंगे।
कुशवाहा नव निर्माण मंच की ओर से लगाए गए इन पोस्टरों में लिखा गया है कि भाजपा ने कुशवाहा समाज के सदस्य को राज्यसभा भेजने का वादा किया था। आज कुशवाहा समाज का अपमान क्यों? भाजपा इसका जवाब दे।

swatva

पोस्टर में लिखा है कि भाजपा द्वारा कुशवाहा समाज को अपमानित करना बंद किया जाए। इस अपमान का बदला विधानसभा चुनाव में लेंगे। विदित हो कि बिहार एनडीए की ओर से तीन प्रत्याशी घोषित किए गए हैं जिनमें हरिवंश, रामनाथ ठाकुर लगातार दूसरी बार जदयू से राज्यसभा जाएंगे। भाजपा ने सीपी ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर को राज्यसभा भेजने का निर्णय किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here