कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद नीतीश ने सभी जिलाध्यक्षों को दिया ये टास्क

0

पटना : बिहार विधानसभा का चुनाव साल के अंत तक संभावित है। जदयू ने एक मार्च को पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाकर मूल्यांकन भी कर चुकी है। सांगठनिक तौर पर पार्टी की कई प्रयोग लगातार जारी है। दरअसल पार्टी ने बिहार के सभी बूथों पर अध्यक्ष और सचिव  की नियुक्ति कर दी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया खास निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पार्टी के जिला अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों को अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी वर्कर्स के साथ आमलोगों को सकारात्मक संदेश जाएगा। पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह संगठनात्मक मजबूती के मामले में न केवल खुद को अव्वल मान रहे बल्कि चुनाव में जीत का बम्पर दावा करने से भी नही चूक रहे।

swatva

भाजपा भी कर रही तैयारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी साल में संगठन की मजबूती के मकसद से बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के साथ ही कई दूसरे तरीकों से भी संगठन को मजबूत करने का फैसला किया है। पार्टी ने बूथ जीतो चुनाव जीतो के नारे के साथ आगे बढ़ने की रणनीति तैयार की है। पार्टी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल की मानें तो लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक मजबूती का फायदा पार्टी को मिलना तय है।

तेजप्रताप शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here