झारखंड से भाजपा का डब्बा गोल, सीएम रघुुवर भी सरयू राय से पीछे

1
hemant soren

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को झटका लगा है। यहां तक कि मुख्यमंत्री रघुबर दास भी जमशेदपुर पूर्वी सीट पर बागी सरयू राय से काफी पीछे चल रहे हैं। 81 सीटों पर अभी तक जारी मतगणन के रुझानों में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। झामुमो गठबंधन को 43 और भाजपा गठबंधन को 27 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। जबकि आजसू को 3 सीट और जेवीएम को 3 सीटों पर बढ़त हासिल है।

झामुमो—कांग्रेस बहुमत की ओर, सोरेन बनेंगे सीएम

मतगणना के रुझानों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। सोरेन दुमका और बरहेट से चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही सीटों पर वे आगे चल रहे हैं।

swatva

दुष्प्रचार कर अल्पसंख्यकों को बरगला रही हैं विपक्षी पार्टियां-उपमुख्यमंत्री

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था। सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना आज सोमवार सुबह 8 बजे से हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here