जदयू MLA का बेटा गिरफ्तार, गोलीबारी कांड में पकड़ा गया

0

पटना/भागलपुर : बिहार के जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल को आज मंगलवार की सुबह पुलिस ने फायरिंग और भूमि विवाद के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया। गोपाल मंडल भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा सीट से जदयू विधायक हैं। आशीष की मां भागलपुर नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ रही हैं और वह खुलेआम इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद चुनाव प्रचार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी विधायक पुत्र के साथ ही अन्य चार आरोपियों को भी पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल पर पिछले दिनों बरारी थाना क्षेत्र में एक जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी का आरोप लगा था। इस कांड में आशीष मंडल समेत चार लोगों के खिलाफ वारंट जारी होने के बावजूद वह खुलेआम अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था। इससे पुलिस की लगातार फजीहत हो रही थी और उसे जानबूझकर गिरफ्तारी से बचाने के आरोप लग रहे थे।

swatva

आशीष मंडल का प्रचार के दौरान का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वह लोगों को संबोधित करते दिख रहा है लेकिन पुलिस को इसकी खबर भी नहीं लगी। इस दौरान लोगों से आशीष मंडल ने खुलेआम कहा कि मैं गोपाल मंडल का बेटा हूं, वह भी किसी से नहीं डरते और मैं भी किसी से नहीं डरता। इसी के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आशीष तथा उसके बाकी सह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here