जमुई छोड़ पूरे बिहार में कोरोना तूफान, 18 नए मरीज मिले, आंकड़ा 629 पर

0

पटना : बिहार में कोरोना वायरस अब प्रचंड हो रहा है। संक्रमित मरीजों का लगातार मिलना जारी है। रविवार सुबह आई प्रथम रिपोर्ट में राज्य में पांच जिलों में 18 नए मरीज मिले हैं। इनमें मधेपुरा में 7 और रोहतास में 5 पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं सहरसा और दरभंगा से दो-दो तथा अररिया और बेगूसराय से एक-एक मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर अब राज्य में कुल कोविड मरीजों की संख्या 629 हो गई है। साथ ही बिहार के 38 जिलों में से मात्र जमुई ही ऐसा जिला रह गया है जहां एक भी कोरोना मरीज नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मधेपुरा में आज मिले 7 मरीजों में वहां के पुरैनी में रहने वाले 10 और 13 वर्ष के दो बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं रोहतास में 5 नए करोना पॉजिटिव में एक डेहरी के न्यू गंगौली, दो पहलेजा, एक नोखा और एक सासाराम का निवासी है। इन पांचो मरीजों में 4 पुरुष और एक महिला है।

swatva

इधर राज्य में पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है। संक्रमित होने वाले अब तक 318 लोग विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं। कुल 54 फीसदी संक्रमित मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी नए मरीजों के संपर्क की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here