जाली नोट से खरीदारी करते धरे गए जालसाज, दो महिलाएं फरार

0

छपरा : सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने जाली नोटों के साथ दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस दौरान मौके से दो महिलाएं फरार होने में सफल रहीं। बताते चलें कि दो पुरुष व दो महिलाएं बाजार में 100—100 का जाली नोट लेकर पहुंचे व खरीदारी करने लगे। इसी बीच एक दुकानदार ने जाली नोटों की पहचान करते हुए दोनों पुरुषों को पकड़ लिया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुकानदारों ने जहां—जहां से उन लोगों ने बाजार में जाली नोट देकर खरीद की थी, वहां—वहां से लगभग 14 जाली नोट प्राप्त कर लिया। इसी बीच महिलाओं को भनक लग गई और वे फरार हो गईं। पकड़े गए जाली नोटों के धंधेबाजों में एक बनियापुर थाना क्षेत्र का जबकि दूसरा सिवान का रहने वाला बताया जाता है। दबोचे गए जालसाजों की निशानदेही पर महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। धंधेबाजों की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी संतोष चौबे और सिवान जिले के गोरिया कोठी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी राहुल पांडे के रूप में की गई है। दुकानदारों द्वारा बताया गया कि महिलाएं स्कूटी पर सवार थीं और भागने में सफल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here