जयमाल में चली गोली ने शादी को मातम में बदल दिया

0

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के नवादा थाना क्षेत्र में बीती रात एक शादी समारोह में जयमाल के दौरान हुई फायरिंग ने खुशियों के माहौल कौ मातम में बदल दिया। बारात के जोश में चलाई गयी गोली एक व्यक्ति को जा लगी जिससे उसकी विवाह मंडप में ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदवा हाउसिंग कॉलोनी निवासी मोहन ओझा की लड़की की शादी समारोह में यह घटना हुई। बारात कोईलवर थाना क्षेत्र के मिश्रटोला निवासी दीनबंधु मिश्रा के घर से आयी थी। शादी की रस्में खुशी के माहौल में हो रही थीं, तभी जोश में चली गोली एक बाराती को जा लगी और उसने वहीं दम तोड़ दिया।
नवादा थानाध्यक्ष ने आज बताया कि मृतक की पहचान सोनी कुमार महतो के रूप में की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा है। मृतक के सिर में गोली लगी है। गोली किसने चलाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here