इग्नू ने मनाया 32वां दीक्षांत समोराह

0

पटना : भारतीय नृत्य कला मंदिर में इग्नू ने अपना 32वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इसका मुख्य समारोह दिल्ली के इग्नू कैंपस में किया गया। इस समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि थे। दिल्ली से इसे पूरे भारत मे ज्ञान दर्शन चैनल के माध्यम से पूरे भारत मे दिखया गया।दो लाख दो सौ बारह विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किया गया। इनमे से 71 विद्यार्थियों को संबंधित विषयों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। पटना में हुए कार्यक्रम में नौ हजार से ज्यादा छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा देने के लिए चुना गया। जिसमें 500 छात्र व्यक्तिगत रूप से दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। पटना में छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व जज और चाणक्य विश्वविद्यालय की वाईस-चांसलर मृदुला मिश्रा ने कहा कि जीवन मे शिक्षा का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने जीवन मे शिक्षा के महत्वपूर्ण तथ्यों पर ध्यान दिलवाया और कहा कि शिक्षा से ही व्यक्तित्व का विकास संभव है। मृदुला मिश्रा ने वंचितों और कमज़ोर वर्गो तक शिक्षा की लौ जगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज भी देश के बहुत से इलाके हैं जहां शिक्षा की रोशनी पहुँचाने की जरूरत है। इग्नू का सेंटर जगह-जगह खुल जाने से छात्रों को बहुत सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि जन-जन तक लोगों को शिक्षा पहुंचाने का अभियान लेकर इग्नू चल रहा है।

मधुकर योगेश

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here