40 लाख का गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

0

(चम्परण ब्यूरो)

मोतिहारी। पूर्वी चम्परण के संग्रामपुर थाना को एक बड़ी कामयाबी मिली है। संग्रामपुर पुलिस ने एक तस्कर के साथ 21 बंडल गांजा बरामद किया है। बरामद कुल गांजा का वजन तीन क्विंटल 25 किलो 950 ग्राम है। कंटेनर ट्रक में छुपाकर गांजा को रखा गया था। सिकंदरपुर-मंगलापुर मुख्य सड़क में बुधवार की देर रात यादव टोला के पास से बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत तरीबन चालीस लाख है।

swatva

अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने पीसी में बताया कि गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुअनि, सुनील कुमार, दंडाधिकारी सह सीओ सुरेश पासवान पुलिस बल के साथ यादव टोला पहुंच कर कंटेनर में रखे गांजा को बरामद किया। एक तस्कर हृदया यादव उर्फ जोखू यादव गांव जलहा मिंया टोला को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि कंटेनर ट्रक का चालक व उप चालक भागने में सफल रहे। तस्कर हृदया उर्फ जोखू वर्ष 2002 में डुमरिया थाना कांड में गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। गांजा और कंटेनर को जप्त कर मामले की जांच की जा रही है। जप्त कंटेनर ट्रक के चालक व उप चालक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

संजय कौशिक, ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here