नवादा : नवादा से बङी खबर आ रही है। जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली के एसडीपीओ व भूमि सुधार उप समाहर्ता को मुफ्त में मछली नहीं देना एक विक्रेता को महंगा पङा है। उसे थाना लाकर हाजत में बंद कर दिया गया है। इससे संबंधित वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों अधिकारियों की सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है।
बताया जाता है कि भौर गांव का अखिलेश यादव राजमार्ग संख्या 31 पर महादेव मोङ के पास मछली बेचने का काम करता है। आरोप है कि रजौली एसडीपीओ का चालक व्यास यादव व भूमि सुधार उपसमाहर्ता का चालक सरयू यादव लगभग प्रतिदिन वहां से रंगदारी में मछली ले जाते हैं।
सोमवार को मछली कम रहने के कारण विक्रेता ने देने से मना कर दिया। बस फिर क्या था उसे गिरफ्तार करने का फरमान जारी कर दिया गया और थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया। बातें फैली तो उसे हाजत से बाहर किया गया है।
इस बाबत पुलिस का कोई भी अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। थाना परिसर में पीङित खुलेआम दोनों पदाधिकारियों के चालकों पर आरोप लगा रहा है, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उनके पास कहने को कुछ रह नहीं गया है।