Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

Featured नवादा बिहार अपडेट बिहारी समाज

साइबर अपराधियों के गिरोह का सरगना निकला आईटी इंजीनियर, जॉब छोड़ बना अपराधी, 33 गिरफ्तार

नवादा : नवादा बिहार का नया जामताड़ा  बनता जा रहा है। दरअसल यहां साइबर अपराध में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है।साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस बीच नवादा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। साइबर अपराध के खिलाफ नवादा पुलिस के द्वारा चलाए जाए गए अभियान का अब नतीजा लोगों के सामने निकल कर आने लगा है। नवादा पुलिस ने एक साथ कुल 33 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

थालपोस गांव से एक साथ 33 साइबर  गिरफ्तार

पकरीबरावां थाना क्षेत्र के थालपोस गांव से नवादा पुलिस के द्वारा गठित टीम ने कुल 33 साइबर अपराधियों को एक साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से साइबर अपराध से जुड़े कई सामग्रियां बरामद हुई है। नवादा एसपी डी एस सावलाराम ने पकरीबरावा थाने में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम को 46 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 01 मोटरसाइकिल, 5 एटीएम, 3 स्टाम्प एवं मोहर, 09 रजिस्टर भारी मात्रा में प्रिंट डाटा और अलग-अलग कंपनियों के कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। वहीं गिरोह के कुछ सदस्य अभी भी फरार हैं। गिरोह का मुख्य सरगना पकरीबरावां प्रखंड का आशुतोष एवं निखिल है हालांकि इसकी भी गिरफ्तारी कर ली गई है।

एसपी ने बताया कि सभी अपराधी कई सालों से साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और उससे काफी धन अर्जित किया था। नवादा पुलिस के द्वारा साइबर अपराध को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत ही यह सफलता हासिल हुई है। नवादा पुलिस के लिए साइबर अपराध में यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। फिलहाल सभी गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है ।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई:-

नवादा पुलिस कुछ समय से साइबर क्राइम के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर रही है। अन्य राज्यों से भी पुलिस आती  है तो यहां की पुलिस सहयोग देते हुए लोगों को गिरफ्तार करवाती है। इसी क्रम में हम लोगों को सूचना मिली थी कि थालपोश गांव में बड़े पैमाने पर लोगों ने साइबर क्राइम का लोगों को ठगी करने का काम कर रहे हैं। उसमें हम लोगों ने छापेमारी करते हुए 33 लोगों को गिरफ्तार किया जिनके पास 46 मोबाइल तीन लैपटॉप्स मोहर और बहुत बड़ा बंडल मिला है। जिसमें ग्राहकों को ठगने का नाम पता होता है। इन सबके साथ इन लोगों की हुई है गिरफ्तारी।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी:-

1. राजीव रंजन कुमार उम्र 40 वर्ष पिता विन्दा प्रसाद ग्राम थालपोस थाना पकरीबरावाँ जिला नवादा।

2. प्रदुम कुमार उम्र 19 वर्ष पिता उदय प्रसाद ग्राम थालपोस थाना पकरीबरावाँ जिला नवादा।

3. राजीव कुमार सिन्हा उम्र 29 वर्ष पिता उपेन्द्र प्रसाद ग्राम थालपोस थाना पकरीबरावाँ जिला।

4. सौरभ कुमार उम्र 19 वर्ष पिता संजय प्रसाद ग्राम थालपोस थाना पकरीबरावाँ जिला नवादा।

5. सिकन्दर कुमार उम्र 24 वर्ष पिता रविन्द्र कुमार सा० गुड़गांव थाना गुड़गांव नई दिल्ली स्थानीय पता सा० थालपोस थाना पकरीबरावाँ जिला नवादा।

6. विकाश कुमार उम्र 16 वर्ष पिता श्री श्रवण साह सा० थालपोस थाना पकरीबरावाँ जिला नवादा।

7. रजनीकांत उम्र 21 वर्ष पिता नरेश महतो सा० नन्दनामा थाना रामगढ़ चौक जिला लखीसराय स्थानीय पता थालपोस थाना पकरीबरावाँ जिला नवादा।

8 आशीष कुमार उर्फ दीपक कुमार उम्र 22 वर्ष पिता महेन्द्र प्रसाद ग्राम थालपोस थाना पकरीबरावाँ जिला नवादा।

9. विजय कुमार यादव उम्र 30 वर्ष पिता राघो यादव ग्राम थालपोस थाना पकरीबरावा जिला नवादा।

10. मुकेश कुमार उम्र 16 वर्ष पिता मुंशी प्रसाद ग्राम थालपोस थाना पकरीबरावाँ जिला नवादा।

11. नितिश कुमार उम्र 21 वर्ष पिता स्व० शिवशंकर प्रसाद ग्राम सोम्भा थाना काशीचक जिला नवादा।

12. कुन्दन कुमार उम्र 22 वर्ष पिता स्व० अरविन्द्र प्रसाद ग्राम थालपोस थाना पकरीबरावाँ नवादा।

13 निखिल कुमार उम्र 30 वर्ष पिता दिनेश प्रसाद ग्राम थालपोस।

14 राहुल कुमार उम्र 16 वर्ष पे० अनिल कुमार ग्राम थालपोस।

15. विक्की कुमार उर्फ रामनारायण प्रसाद उम्र 24 वर्ष पिता संजय कुमार ग्राम थालपोस।

16. रोहित कुमार उम्र 15 वर्ष पिता भुषण मिस्त्री ग्राम थालपोस।

17. कमलेश कुमार उम्र 27 वर्ष पिता सुखदेव यादव ग्राम थालपोस।

18. शैलेन्द्र प्रसाद उर्फ ककु उम्र 34 वर्ष पिता सीताराम प्रसाद ग्राम थालपोस।

19. मनीष कुमार उम्र 28 वर्ष पिता उपेन्द्र प्रसाद ग्राम थालपोस।

20. रामानन्द कुमार उम्र 25 वर्ष पिता सदन प्रसाद ग्राम थालपोस।

21. गुलशन कुमार सिन्हा उम्र 16 वर्ष पिता स्व० नवीन प्रसाद ग्राम थालपोस।

22 सौरभ कुमार उम्र 15 वर्ष पिता प्रभात मिस्त्री ग्राम थालपोस।

23 चुन्नु कुमार उर्फ महेश मलहोत्रा उम्र 28 वर्ष पिता बच्चु प्रसाद ग्राम थालपोस।

24 कन्हैया कुमार उम्र 24 वर्ष पिता स्व० देवनन्दन प्रसाद ग्राम थालपोस।

25 अशुतोष कुमार उर्फ मदरा उम्र 25 वर्ष पिता आनन्दी प्रसाद ग्राम थालपोस।

26 बलराम कुमार उम्र 21 वर्ष पे० प्रमोद प्रसाद ग्राम थालपोस।

27 प्यारे कुमार उम्र 22 वर्ष पे० मुनुर महतो ग्राम थालपोस।

28. राहुल कुमार उम्र 16 वर्ष पे० भुषण ठाकुर ग्राम थालपोस।

29. नितीश कुमार यादव उम्र 17 वर्ष पिता महेश्वर यादव ग्राम थालपोस।

30. मुरारी कुमार उम्र 18 वर्ष पिता उमेश रविदास ग्राम बढ़ौना।

31. रौशन कुमार उम्र 29 वर्ष पे० महेन्द्र प्रसाद ग्राम थालपोस थाना पकरीबरावाँ जिला नवादा।

32. प्रमेन्द्र कुमार उम्र 34 वर्ष पे० अशोक प्रसाद ग्राम थालपोस थाना पकरीबरावाँ जिला नवादा।

33. अभिमन्यु कुमार उम्र 28 वर्ष पे० अर्जुन महतो ग्राम थालपोस थाना पकरीबरावाँ जिला नवादा।