जीतन राम मांझी ने प्रफुल्ल को बनाया हम का प्रदेश अध्यक्ष, 15 दिनों के अंदर…

0

पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने संगठन की मजबूती के लिए प्रफुल्ल मांझी (विधायक, सिकंदरा) को बिहार प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने दी है।

दानिश ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से संगठन विस्तार के लिए जीतन राम मांझी जी को अधिकृत किया गया था, जिसके उपरांत उन्होने यह फैसला लिया है। पूर्व सीएम ने नए प्रदेश अध्यक्ष को 15 दिनों में नये कार्यकारिणी के गठन का निर्देश दिया।

swatva

प्रफुल्ल मांझी को बिहार प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, बिहार सरकार में लघु जल संसाधन, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान, टिकारी विधायक डॉ अनिल कुमार, बाराचट्टी विधायिका ज्योति मांझी, सुनील चौबे, देवेंद्र मांझी, बीएल वैश्यन्त्री, राजेश्वर मांझी, रंजीत चंद्रवंशी, प्रफुल्ल चंद्रा, विजय यादव, बेला यादव, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, फैज सिद्धकी, रविंद्र शास्त्री,साधना देवी, मसूद रजा, रघुवीर मोची, श्यामसुंदर शरण, पिंटू रजक, गीता पासवान, रामनिवास प्रसाद, मुकेश चंद्रा, महेंद्र शदा, अविनाश कुमार, सरवन कुमार, अनिल रजक, मो सैफुद्दीन, सुनीता अशोक, आशुतोष राणा, शैलेश मिश्रा, आकाश कुमार, हरेंद्र श्रीवास्तव, हेमलता पासवान, द्वारिका पासवान, बसंत कुमार गुप्ता, बलमा बिहारी आदि हम नेताओं ने भी उनके मनोनयन पर बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here