कुकर्मों के कारण राजद-कांग्रेस गठबंधन समाप्त हो जाएगा और लोग कहेंगे कि रहा न कोऊ कुल रोवन हारा : अरविन्द सिंह

0

पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में राजद, कांग्रेस अपने कुकर्मो और भ्रष्टाचार से जनता को ठगने और गिरगिट जैसा जनता के पास रंग बदलने के कारण राजद व कांग्रेस गठबंधन का अंत होना तय है। यह रावण के वंश जैसा समाप्त हो जाएगा और बिहार की जनता कहेगी रहा न कोऊ कुल रोवन हारा।

सुशांत सिंह राजपूत जैसा उभरता हुआ बिहार के लाल और कलाकार को जिस तरह से उनके मौत के गुत्थी में बिहार कांग्रेस का बयान कुछ और महाराष्ट्र और केंद्र में कांग्रेस का बयान कुछ और यह कांग्रेस की दोगली नीति है।

swatva

भाजपा नेता सिंह ने कहा कि उसी तरह से राजद और कांग्रेस का बिहार मे स्वार्थ पूर्ण गठबंधन है। लेकिन, राजद कांग्रेस पर दबाव नहीं बना रही है कि वह महाराष्ट्र में उद्धव सरकार से बात करें सीबीआई जांच कराने के लिए। लेकिन वहीं राजद बिहार में सरकार पर दबाव बना रही है कि सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करे।

भाजपा नेता का कहना है कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में राजद कांग्रेस पहले तो जनता को बरगलाने का काम की, जब बुरी तरह से बिहार में कोरोना फैल गया तो अब इलाज और जांच के नाम पर जनता को बरगलाने का काम कर रही है। बिहार में रत्ती भर उनकी मंशा जनता को मदद करने का नहीं है, किसी भी प्रकार उनको कुर्सी चाहिए, ये लोग वोट के लिए कोई भी कुकर्म करने को तैयार हैं, जिसको बिहार के जनता भली-भांति समझ चुकी है कि यह वही जंगलराज, वही घोटाले का सरदार राजद कांग्रेस गठबंधन है, जब बिहार में राजद की सरकार थी उस समय राजद सुप्रीमों ने अपने नेताओं को कहा कि सब अपने बेटे का नाम विकास रख लो बिहार का विकास हो गया। अभी तो बिहार चुनाव मे जात-पात करना कराना राजद कांग्रेस को अभी बाक़ी है।

सिंह ने कहा कि ऐ वही कांग्रेस पार्टी है जो 7 और 12 गैस सिलेंडर पर पूरे देश में चुनाव जीत गई थी। बिहार की जनता सब जानती है, राजद कांग्रेस जैसा “शिकारी आएगा जांल बिछाएगा, दाना डालेगा, बाढ़ में फोटो खिंचवाएगा और लेकिन, लोभ में फंसना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here