केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किए गए

0

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन एग्जीक्यूटिव बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए हैं। वे इस नए पद की जिम्मेदारी 22 मई को संभाल लेंगे। कोविड-19 को लेकर पूरे विश्व में जो स्थिति बनी है, उसमें डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी अत्यंत कठिन होगी। कोविड-19 को लेकर अमेरिका और और चीन के बीच जिस प्रकार के तनावपूर्ण संबंध बने हैं, उसमें डब्लू एच ओ का काम अत्यंत मुश्किल हो गया था।

इसलिए भारत को यह जिम्मेदारी दी गई है। बताया जाता है कि भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को रास्ते पर लाने के जो प्रयास हुए हैं उसका लाभ विश्व समुदाय को भी मिले वहीं दूसरी ओर इसमें अति महत्वपूर्ण पद पर एक भारतीय को बैठाया जाना विश्व में बदलते शक्ति समीकरण की ओर इंगित करता है।

swatva

हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन एग्जीक्यूटिव बोर्ड के अध्यक्ष चुने जाने पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बधाई देते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जी को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पूरे देश के लिए बहुत ही सम्मान की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here