इधर जीतन राम मांझी के परिवार तो उधर होटल मौर्या में कोरोना विस्फोट

0

पटना : बिहार में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। राज्य में हर दिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब कोरोना का संक्रमण बिहार के राजनितिक गलियारों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही मांझी परिवार के कई सदस्य और सुरक्षाकर्मी भी संक्रमित हुए हैं। मांझी के पीए भी संक्रमित पाए गये हैं। जीतनराम मांझी इस समय अपने पूरे परिवार के साथ गया के अपने पैतृक गांव महकार में हैं।

swatva

बता दें कि, इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे जनता दरबार को बंद करने की सलाह देते हुए कहा था कि बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि जनता दरबार कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित रखा जाए,राज्यहित में यह कारगर फैसला होगा।

गौरतलब है कि, इससे पहले आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जारी जनता दरबार में भी आए फरियादी भी संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा राजधानी पटना के सबसे बड़े होटलों में शुमार होटल के कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए।

दरअसल, होटल के कर्मचारी सीएम आवास में लगने वाले जनता दरबार में खाना बनाने औऱ परोसने गये थे। वहीं उनकी जांच हुई तो पांच कर्मचारी पॉजिटिव निकले हैं। इस होटल में क्रिसमस से लेकर 1 जनवरी तक पार्टी करने पटना के ढ़ेर सारे लोग पहुंचे थे। उन सबों के बीच कोरोना फैलने की आशंका गहरा गयी है। इसके साथ ही 6 फरियादी पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, सीएम की सुरक्षा में तैनात 3 सुरक्षाकर्मी भी कोविड पॉजिटिव निकले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here