हरनौत में पत्रकार के बेटे की हत्या, मांझी ने कसा तंज

0

बिहारशरीफ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिले नालंदा के हरनौत में अपराधियों ने एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के नालंदा प्रभारी के बेटे की बर्बर तरीके से हत्या कर दी। पत्रकार के बेटे का शव आज एक तालाब से बरामद किया गया। हत्या के पूर्व अपराधियों ने उसकी आंखें भी निकाल ली थी। उधर घटना पर सियासत भी शुरू हो गयी। हम के मुखिया जीतन राम मांझी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को शर्म आनी चाहिए। प्रदेश में क्राइम चरम पर है। विकास में फेल हुए तो राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं। हिंदुस्तान और बिहार की जनता सब देख रही है।

इधर नालंदा एसपी के अनुसार एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के नालंदा कार्यालय प्रभारी आशुतोष कुमार का 15 वर्षीय बेटा अश्विनी कुमार उर्फ चुन्नू रविवार की शाम अपने पैतृक गांव हसनपुर में घर से बाहर खेलने निकला था। देर शाम जब वह घर नहीं लौटा तब उसके घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान आज चुन्नू का शव गांव के ही एक तालाब के किनारे से बरामद किया गया। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। आशंका है कि बच्चे को सुनियोजित ढंग से मारा गया है। चुन्नू पहले परिवार के साथ हरनौत में रहता था, परंतु पिछले एक महीने से वह हसनपुर गांव स्थित अपने पैतृक घर में रह रहा था। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here